kabhi shahar bhar men meraa naam aa.e | कभी शहर भर में मेरा नाम आए

  - 100rav

कभी शहर भर में मेरा नाम आए
किसी दिन ख़बर में मेरा नाम आए

ये जुगनू नहीं जीता तारों के जैसे
इसी इक हुनर में मेरा नाम आए

बड़ा सा मेरा कोई बैनर बनाना
सभी की नज़र में मेरा नाम आए

जनाज़ा भी लेना नहीं उस सड़क से
किसी तो सफ़र में मेरा नाम आए

ख़ुदा मौत देना कुँवारा ही रहते
न हो फिर शजर में मेरा नाम आए

  - 100rav

Qabr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 100rav

As you were reading Shayari by 100rav

Similar Writers

our suggestion based on 100rav

Similar Moods

As you were reading Qabr Shayari Shayari