बदन बदन उदास है

हर इक जतन उदास है

उदास है मेरी गली
मेरा वतन उदास है

यूँ लाल फूल तोड़ मत
हरा चमन उदास है

शरीर की न पूछिए
ये पैरहन उदास है

उदासियाँ चली गई
सुख़न का मन उदास है

ख़ुशी ख़रीद कर सनम
ये मन ये धन उदास है

ये आसमाँ की प्यास है
धरा, पवन उदास है

— Lakhan Vaishnav "Aasmaan"

More by Lakhan Vaishnav "Aasmaan"

Other ghazal from the same pen

See all from Lakhan Vaishnav "Aasmaan" →

Aasman Shayari

Shers of aasman.

All Aasman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling