kaisi aafat aa gaii ye baaghbaani dekhiye | कैसी आफ़त आ गई ये बाग़बानी देखिए

  - Ajay Choubey

कैसी आफ़त आ गई ये बाग़बानी देखिए
इश्क़ में मुरझा गई है ज़िंदगानी देखिए

हम तो समझे थे यही घर है हमारा उसका दिल
अब सड़क पर हम खड़े हैं बे-मकानी देखिए

लोग अब भी कह रहे हैं इश्क़ जैसा कुछ नहीं
पहले सब सुन लीजिए फिर ये कहानी देखिए

देखना है इश्क़ का अंज़ाम तो फिर आइए
और कुछ मत देखिए आँखों में पानी देखिए

हम ये सब सेे कह रहे हैं वो नहीं है बे-वफ़ा
कितने पागल हो गए हैं बदगुमानी देखिए

  - Ajay Choubey

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ajay Choubey

As you were reading Shayari by Ajay Choubey

Similar Writers

our suggestion based on Ajay Choubey

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari