chalo tum chal ke duniya dekh lo najo kuchh hai khel saara dekh lo na | चलो तुम चल के दुनिया देख लो ना

  - Aqib khan

चलो तुम चल के दुनिया देख लो ना
जो कुछ है खेल सारा देख लो ना

फलाँ कैसे सुकूँ से सो रहा है
फलाँ कब से है जागा देख लो ना

तुम्हें जो देखता रहता है अक्सर
कभी उसका इशारा देख लो ना

हमें जो याद रहता है हमेशा
हमें वो भूल बैठा देख लो ना

हमेशा शोर करता रहता है जो
है वो अंदर से तन्हा देख लो ना

यहाँँ जो झूठ अच्छा बोलता है
वही है सब सेे सच्चा देख लो ना

मुझे भी कोस लेना यार लेकिन
ज़रा तुम हाल अपना देख लो ना

  - Aqib khan

Masti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Masti Shayari Shayari