chashm-e-nam ko leejie aur jaaie | चश्म-ए-नम को लीजिए और जाइए

  - Aqib khan

चश्म-ए-नम को लीजिए और जाइए
अपने ग़म को लीजिए और जाइए

आप ही दुनिया में हैं सब सेे हसीं
इस भरम को लीजिए और जाइए

तुम रहो तुम और मैं मैं ही रहूँ
अब ये हम को लीजिए और जाइए

सच नहीं लिख सकते हैं तो ये करें
इस क़लम को लीजिए और जाइए

आप तो वाक़िफ़ हैं मेरे ग़ुस्से से
मोहतरम को लीजिए और जाइए

  - Aqib khan

Aansoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Aansoo Shayari Shayari