जीतने पर भी मात बनती है

ऐ ख़ुदा अब नजात बनती है

बात करना बहुत ज़रूरी है
बात करने से बात बनती है

पहले महबूब बनते हैं साहब
और फिर काइनात बनती है
इश्क़ में लुट गए, हाँ ठीक हुआ
इश्क़ में वारदात बनती है

तेरी तस्वीर बन तो जाती है
पर बहुत वाहियात बनती है

वो भी लौटेगा देख लेना तुम
बा'द दिन के ही रात बनती है

— Aqib khan

More by Aqib khan

Other ghazal from the same pen

See all from Aqib khan →

Romantic Shayari Collection

Shers of romantic shayari collection.

All Romantic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling