kaun kitna dhula hua hai yahaañ | कौन कितना धुला हुआ है यहाँ

  - Aqib khan

कौन कितना धुला हुआ है यहाँ
जानता हूँ मैं क्या हुआ है यहाँ

तोड़ डाले गए हैं सारे महल
और खंडर सजा हुआ है यहाँ

सोचना इनके बस की बात नहीं
ज़ेहन हर इक थका हुआ है यहाँ

सबको इक शख़्स पर भरोसा है
और वो भी बिका हुआ है यहाँ

मज़हबी रंग बा ख़ुदा 'आकिब'
जान लेकर बचा हुआ है यहाँ

  - Aqib khan

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari