जो कुछ भी था मेरा वो तेरा किया है
बहुत महँगा सौदा था सस्ता किया है
मुझे अपने ख़ातिर ज़रूरत है उसकी
वो जिसने कि मुर्दों को ज़िंदा किया है
मिरा दिल है टूटा तो मुझ सेे भी पूछो
उसे तो ये लगता है अच्छा किया है
मिरे चाहने वाले भी थे बहुत से
सभी ने मुझे मिल के तन्हा किया है
गुनहगार हो तुम गुनहगार ख़ुद के
अगर ख़ुद से तुमने भी धोखा किया है
वो सब सोचकर कितनी हैरत में हूँ मैं
तिरे वास्ते मैंने क्या क्या किया है
चलो साथ में वर्ना बढ़ जाओ आगे
न ये फिर जताना कि पीछा किया है
Read Full