ख़ुशियाँ रक़ीब हैं ये मेरा ग़म अनीस है
मेरा है हम सेफ़र मेरा हमदम अनीस है
नाज़ुक मिज़ाज गुल सा मुलायम अनीस है
छूकर तो देख जैसे कि रेशम अनीस है
क्यूँ तुझको लग रहा है कोई बम अनीस है
रब्त-ओ-ख़लूस-ओ-अम्न का परचम अनीस है
दुनिया के जख़्मों की नहीं परवाह अब मुझे
मेरे हर एक जख़्म का मरहम अनीस है
सरसब्ज़ हो उठी है ये हर एक शाख़-ए-दिल
खिलते हैं गुल बहार का मौसम अनीस है
लबरेज़ है ख़ुलूस-ओ-मुहब्बत के आब से
गंग-ओ-जमन की धार का संगम अनीस है
अल्फ़ाज़ घुँघरू बाँध के करने लगे हैं रक़्स
मैं प्यार का हूँ नग़्मा तो सरगम अनीस है
होठों पे क्यूँ नुमूद-ए-तबस्सुम नहीं है आज
कुछ बात है 'अनीस' जो बरहम अनीस है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Anis shah anis
our suggestion based on Anis shah anis
As you were reading Gham Shayari Shayari