adhoora hai safar is dastaan ka | अधूरा है सफ़र इस दास्ताँ का

  - Prashant Arahat

अधूरा है सफ़र इस दास्ताँ का
अभी क़द देखना है आसमाँ का

गिरा जो ख़ून था वो आबलों से
सितारा बन गया है कहकशाँ का

नहीं पूछो किसी से भी कभी तुम
पता खाना-बदोशों के मकाँ का

सफ़र में साथ हैं बस कुछ किताबें
वहीं जाना मुसाफ़िर हूँ जहाँ का

मिली मंज़िल भटकते ही सही ये
सफ़र अच्छा रहा इस कारवाँ का

  - Prashant Arahat

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Arahat

As you were reading Shayari by Prashant Arahat

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Arahat

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari