jaan dil ka qaraar khwaabida | जान दिल का क़रार ख़्वाबीदा

  - Arohi Tripathi

जान दिल का क़रार ख़्वाबीदा
इस दुआ का है प्यार ख़्वाबीदा

कुछ न कुछ तो खराबी है सब में
खूब अच्छा है यार ख़्वाबीदा

ख़्वाब में भी मिला हकीकत सा
वो हक़ीक़त गुज़ार ख़्वाबीदा

और सबने हमें सताया बस
एक वो ग़म-गुसार ख़्वाबीदा

उसकी बातें सुकून देती हैं
वैसे कितने हज़ार ख़्वाबीदा

साथ कैसे रहे भला उसके
याद में बार बार ख़्वाबीदा

  - Arohi Tripathi

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari