उनके पैरों कि ये जो पायल है
सारी दुनिया इसी से घायल है
कौन समझे हमारी बातों को
जिसको देखो लगे कि पागल है
उनकी होना सुकून है समझो
वरना दिल में हमारे हलचल है
जिस तरह तुमने चाल बदली है
ऐसा लगता है जैसे बादल है
हर तरफ़ वो दिखाई देता है
जिसको देखे कहे कि अफ़ज़ल है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Arohi Tripathi
our suggestion based on Arohi Tripathi
As you were reading Peace Shayari Shayari