मैं तेरे प्यार से किनारा करने वाला हूँ
तेरी चाहत में हर रोज़ मरने वाला हूँ
बहुत भरोशा है मुझे पैरो पे मेरे
मगर इस मोड़ पर फिसलने वाला हूँ
चाह कर भी तेरी याद भूली नहीं जाएगी
इस लिए तुझे उम्र भर याद करने वाला हूँ
इस भ्रम में की रूह को कोई देखता नहीं
मैं अपनी उम्र से कुछ जल्दी मरने वाला हूँ
मेरी इस हँसी ने सब कुछ दबा के रखा है
जिस दिन साथ इनका छूटा तो समुंदर भरने वाला हूँ
ये आँखें आगे चल कर सब कुछ साफ़ ना कर दे
इसीलिए तो अपने आस पास धुआँ करने वाला हूँ
तू देख ले रास्ता कोई जो मुझ से अलग हो
मैं अब कहाँ तेरे साथ चलाने वाला हूँ
— Aryan Goswami















