khaabo men jab bhi aate ho | ख़्वाबों में जब भी आते हो

  - Bhoomi Srivastava

ख़्वाबों में जब भी आते हो
मेरे बन कर रह जाते हो

काले कुर्ते में देखा था
तब से तुम बेहद भाते हो

मैं ख़ुश हो जाती हूँ उस दिन
जिस दिन तुम मिलने आते हो

तुम मेरी माँ को अपनी माँ
कहने से क्यूँ शरमाते हो

जोश में आकर उफ़ तुम भी ना
यार से भाभी बुलवाते हो

रिश्ता पक्का करने को घर
मैं आऊँ या तुम आते हो

  - Bhoomi Srivastava

Khushi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhoomi Srivastava

As you were reading Shayari by Bhoomi Srivastava

Similar Writers

our suggestion based on Bhoomi Srivastava

Similar Moods

As you were reading Khushi Shayari Shayari