sach 'ishq muhabbat to janjaal haqeeqat hai | सच 'इश्क़ मुहब्बत तो जंजाल हक़ीक़त है

  - Bhoomi Srivastava

सच 'इश्क़ मुहब्बत तो जंजाल हक़ीक़त है
पर कूद पड़ें हम भी फ़िल्हाल हक़ीक़त है

सब झूठ लगेगा मुझ में यार अभी लेकिन
आँसू से भरा मेरा रुमाल हक़ीक़त है

दुनिया की नज़र में है मैं और वो साथी, पर
बाहों में दिखा गैरों का बाल हक़ीक़त है

ये बात सही है अब तू ख़ास नहीं मेरा
पर याद बहुत आया ये हाल हक़ीक़त है

तुम भूमि कहाँ चक्कर में जूझ पड़ी अब तक
अब सिर्फ़ मुहब्बत है इक चाल हक़ीक़त है

  - Bhoomi Srivastava

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhoomi Srivastava

As you were reading Shayari by Bhoomi Srivastava

Similar Writers

our suggestion based on Bhoomi Srivastava

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari