मेरे हक़ में दुआ करे कोई
जी रहा क्यूँ पता करे कोई
चाहते हो ख़ुशी मिले हम को
क्यूँ किसी का बुरा करे कोई
यार रब को भुला नहीं देना
दर्द बे-शक दिया करे कोई
आह होंठों पे आँख में आँसू
क्या हुआ है पता करे कोई
हम सेफ़र की तलाश में गुम हूँ
बन के साया चला करे कोई
अपने मतलब से यार मिलते हैं
बे-सबब भी मिला करे कोई
राज़ मेरी ख़ुशी का है इतना
शा'इरी का नशा करे कोई
— Dharamraj deshraj















