दर्दो-ग़म में मुस्कुराना आ गया

वक़्त शायद शाइराना आ गया

वास्ता जब ख़ार से यारो पड़ा
गुल मुहब्बत के खिलाना आ गया

दोस्ती ग़म से हुई जिस दिन मिरी
बे-सबब आँसू बहाना आ गया

ज़िन्दगी की कश्मकश में अब मुझे
रोते-रोते मुस्कुराना आ गया

बिक रहा ईमान मेरे शहर में
या ख़ुदा कैसा ज़माना आ गया

सुर्ख़ मौसम जान न ले ले कहीं
याद वो जंगल पुराना आ गया

चल 'धरम' सच्चाई का परचम उठा
आँधियों का अब ज़माना आ गया

— Dharamraj deshraj

More by Dharamraj deshraj

Other ghazal from the same pen

See all from Dharamraj deshraj →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling