chaman men bhi kali ghabra rahi hai | चमन में भी कली घबरा रही है

  - Dharamraj deshraj

चमन में भी कली घबरा रही है
क़यामत अब यक़ीनन आ रही है

कमी होती नहीं है दर्द-ओ-ग़म में
ये दौलत रोज़ बढ़ती जा रही है

सिवा ख़्वाबों के देखा ही नहीं था
तुम्हारी आँख धोखा खा रही है

उन्हें दिल से गए मुद्द्त हुई हैं
अभी तक उनकी ख़ुशबू आ रही है

चलो तक़दीर अपनी ख़ुद लिखें हम
भले ये ज़िन्दगी भटका रही है

किसी की आह निकली कहकहों में
किसी को तो ग़ज़ल ये भा रही है

जवानी में धरम भूले क़ज़ा को
अभी तो ज़िन्दगी इतरा रही है

  - Dharamraj deshraj

Gulshan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Gulshan Shayari Shayari