badi achchhii sii ham dono kii ik lat hai | बड़ी अच्छी सी हम दोनों की इक लत है

  - "Dharam" Barot

बड़ी अच्छी सी हम दोनों की इक लत है
उसे मेरी मुझे उसकी ज़रूरत है

बनाया है नया इक फोल्डर जिस में
पुरानी याद का मैंने रखा ख़त है

समंदर पार से मिलने मुझे आए
बड़ी अच्छी मगर मुश्किल सी हसरत है

उछलना कूदना कम हो गया दिल का
ये बूढ़े जिस्म में थोड़ी सी हरकत है

अलावा नाम के तेरे मुक़म्मल क्या
तेरे होने से ही कण कण में बरकत है

  - "Dharam" Barot

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari