bante bante baat bigdi thii hamaari | बनते बनते बात बिगड़ी थी हमारी

  - "Dharam" Barot

बनते बनते बात बिगड़ी थी हमारी
बोलने पर सच सज़ा मिलती है भारी

साथ होती रेस पर होते जुदा ट्रैक
मेरी ख़ुद ही ख़ुदस ही थी जंग जारी

हम नहीं किन्नर के जैसे तो अकेले
लड़ झगड़ कर साथ है नर और नारी

'इश्क़ में डर रहता है दिल टूट ने का
ज़िंदगी भर साथ में रहती है यारी

वार इतने तंज़ से करते हो मुझ पर
इससे अच्छा है मेरी दे दो सुपारी

उड़ता उतना ही हूँ जितनी उसकी मर्ज़ी
खेल को अच्छे से खेला था मदारी

  - "Dharam" Barot

Sazaa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Sazaa Shayari Shayari