dikhi thii mujhko ik ladki akeli | दिखी थी मुझको इक लड़की अकेली

  - "Dharam" Barot

दिखी थी मुझको इक लड़की अकेली
नहीं थी उसकी कोई भी सहेली

नज़र उसपर थी बहुतों की मगर वो
बनी थी वास्ते सबके पहेली

जुटाकर ढेर सी हिम्मत कहा था
रखो इस हाथ पर अपनी हथेली

बना था रंक उसका साथ देने
नहीं था रंज छोड़ी थी हवेली

करेगी चूल्हा चरखा कुछ दिनों में
मनाने दो ख़ुशी दुल्हन नवेली

बने मीरा बने राधा बने सबरी
नहीं था जिस्म इन सब में सहेली

  - "Dharam" Barot

Aurat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aurat Shayari Shayari