bojh KHud par badh gaya tha had se zyaada | बोझ ख़ुद पर बढ़ गया था हद से ज़्यादा

  - "Dharam" Barot

बोझ ख़ुद पर बढ़ गया था हद से ज़्यादा
काम भी करने चला था क़दस ज़्यादा

इक ग़ज़ल होती मुक़म्मल बाद उसके
मिलती है मुझको ख़ुशी आमद से ज़्यादा

दोस्त में भी जब दिखेगी जात समझो
बात हल्की कर रहे हो बद से ज़्यादा

मीडिया का भी यही है काम अब पर
शोर कर पाते नहीं संसद से ज़्यादा

जब इरादा पक्का हो तो फिर धरम को
सोचना पड़ता है कुछ शायद से ज़्यादा

  - "Dharam" Barot

Irada Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Irada Shayari Shayari