hai bojh maktab ka kuchh to aur | है बोझ ज़िम्मेदारियों का कुछ तो और

  - "Dharam" Barot

है बोझ ज़िम्मेदारियों का कुछ तो और
घर छोड़ कर क्या ही मिलेगा कुछ तो और

है आस औरों की भी अब मुझ सेे जुड़ी
परदेस में यानी नहीं था कुछ तो और

दुख को ख़ुशी समझा गया है और फिर
सच में किया झूठा दिखावा कुछ तो और

इक ख़्वाब हर दिन आपका आ जाए बस
क्या चाहिए इसके अलावा कुछ तो और

अंजाम का क्या सोचना जब ठान ली
ऐसे ही हो जाता नतीजा कुछ तो और

  - "Dharam" Barot

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari