nahin mumkin vahii mumkin karo tum | नहीं मुमकिन वही मुमकिन करो तुम

  - "Dharam" Barot

नहीं मुमकिन वही मुमकिन करो तुम
अभी है रात इसको दिन करो तुम

रखो तुम ख़्वाहिशों को दूर अपनी
सभी की ख़्वाहिशें मुमकिन करो तुम

सुनो तुम बातें बारीकी से सबकी
हाँ ख़ुद की मर्ज़ी से लेकिन करो तुम

सलीके से पुरानी यादों को इक
नए कागज़ में फिर से पिन करो तुम

किसी की भी मदद करना है अच्छा
किसी को भी बताए बिन करो तुम

  - "Dharam" Barot

Charity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Charity Shayari Shayari