uske li.e main itnaa bhi roya nahin | उसके लिए मैं इतना भी रोया नहीं

  - "Dharam" Barot

उसके लिए मैं इतना भी रोया नहीं
मेरा ज़बरदस्ती से तो होना नहीं

उसने तुम्हारा हाल तक पूछा नहीं
मैंने किया है 'इश्क़ तो सोचा नहीं

उम्मीद ख़ुद से कुछ ज़ियादा 'इश्क़ में
रख कर भरोसा और का होता नहीं

उस चेहरे पर मैं आज भी मरता हूँ दोस्त
इस बात को मैने कभी बोला नहीं

करना पड़ेगा थोड़ा सा बर्दाश्त भी
ऐसा नहीं है झगड़ा भी होता नहीं

हाँ मर्द को भी दर्द होता है मगर
हर बात पर खुल कर के रो पाता नहीं

  - "Dharam" Barot

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari