chupke se ik tasveer kheenchi jaati hai | चुपके से इक तस्वीर खींची जाती है

  - "Dharam" Barot

चुपके से इक तस्वीर खींची जाती है
फिर प्रिंट उसकी दो निकाली जाती है

वॉलेट के कोने में रखी जाती है इक
फाइल में दूजी भी छुपाई जाती है

इक बोसा ही माँगा था उस में क्या बुरा
अपनो से ही इच्छा जताई जाती है

थोड़ा भी होता है बहुत ही 'इश्क़ में
सब बात झूठी ही बताई जाती है

लगता नहीं है मन अकेले में धरम
सो उसकी थोड़ी राह देखी जाती है

  - "Dharam" Barot

Religion Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Religion Shayari Shayari