गुनाहों का सफ़र चलता रहेगा
रुकेगा तू मगर चलता रहेगा
बड़ी बातें करो अच्छा है ये भी
तू उस पर काम कर चलता रहेगा
ज़रा सा मोटिवेशन चाहिएगा
तो बच्चों का हुनर चलता रहेगा
मिलेंगे वाह जैसे साथ पैसे
सभी शायर का घर चलता रहेगा
जो देते मोटिवेशन उनको भी तो
ये डिप्रेशन का डर चलता रहेगा
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by "Dharam" Barot
our suggestion based on "Dharam" Barot
As you were reading Dar Shayari Shayari