ha | हमें बस रुत्बा क़ाएम करना होता

  - "Dharam" Barot

हमें बस रुत्बा क़ाएम करना होता
इसी चक्कर में तुम पर मरना होता

हमारे गाँव में पहले यहाँ पर
बड़ा ही ख़ूबसूरत झरना होता

बताना नास्तिक ख़ुद को भरम बस
उसे भी बिन बताए डरना होता

इसी डर ने बुरा बनने से रोका
सभी को अच्छा बन कर मरना होता

हो आमद जब अठन्नी खर्चा रुपिया
लिया है कर्ज़ कैसे भरना होता

  - "Dharam" Barot

Terrorism Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Terrorism Shayari Shayari