Divu
Divu
Ghazal

मेरे मतले का पहले मानी समझिए

कहीं जा के तब फिर रवानी समझिए

समझता कहाँ जज़्बा आँसू का कोई
सो बेहतर है आँखों का पानी समझिए

है बिखरा हुआ कमरा सालों से मेरा
इसी तर्ज़ पर ज़िंदगानी समझिए

नज़र आज आया जो हँसता ये चेहरा
इसे महज़ इक ना-गहानी समझिए

ठहरिए कभी पहलू में शाम के बा'द
सिमटती है कैसे जवानी समझिए

नहीं कहना कुछ भी किसी से हो जब भी
इशारा है ख़ामोशी या'नी समझिए

सजाया दिवू ने ग़ज़ल में तख़ल्लुस
मुकम्मल हुई इक कहानी समझिए

— Divu

More by Divu

Other ghazal from the same pen

See all from Divu →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling