ख़ुद से दूरी नहीं समझते हम

जी हुज़ूरी नहीं समझते हम

कौन सी बात उस ने करनी थी
जो कि पूरी नहीं समझते हम

तेरे होंठों पे इक हँसी के सिवा
कुछ ज़रूरी नहीं समझते हम

तीसरी सफ़ की ख़ामुशी को कभी
ला-शुऊरी नहीं समझते हम

एक तस्वीर जो कि आधी है
बस अधूरी नहीं समझते हम

— Divyansh "Dard" Akbarabadi

More by Divyansh "Dard" Akbarabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Divyansh "Dard" Akbarabadi →

Judai Shayari

Shers of judai.

All Judai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling