मेरी गर्दन पे इक तिल है तो मतलब मारा जाऊँगा
अगर अंधी मुहब्बत हो तो आशिक़ मर ही जाते हैं
मैं कहता था कि मत करना मुहब्बत जान ले ले गी
कहाँ सुनतें हैं ये लड़के मुहब्बत कर ही जातें हैं
मैं मिट्टी से ही आया और मिट्टी को ही जाना है
परिंदे शाम होते ही सब अपने घर ही जाते हैं
अगर तुम झूठ ही कह दो तुम्हें मुझ से मुहब्बत थी
मेरे जैसे बस इतना सुन ख़ुशी से मर ही जाते हैं
— Shadab Asghar















