तुम को विसाल-ए-यार से मतलब नहीं है कुछ

वैसे मुझे भी प्यार से मतलब नहीं है कुछ

वो लोग चाहते हैं हमें साथ देखना
जिन को मेरे वक़ार से मतलब नहीं है कुछ

अब खेल में जो कुछ भी है सब जिद की बात है
अब जीत से या हार से मतलब नहीं है कुछ

मैं हूँ गरीब आदमी पैदल ही ठीक हूँ
मुझ को तुम्हारी कार से मतलब नहीं है कुछ

मुझ को मेरे हिसाब से जीना है अब मुझे
मालिक तेरे ग़ुबार से मतलब नहीं है कुछ

नेता अगर न आग लगाएँ तो सच कहूँ
ठाकुर खटिक चमार से मतलब नहीं है कुछ

— Gaurav Singh

More by Gaurav Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Gaurav Singh →

Sach Shayari

Shers of sach.

All Sach Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling