rishte men ahl-e-mohabbat theek nahin hoti | रिश्ते में हुश्यारी ठीक नहीं होती

  - Gaurav Singh

रिश्ते में हुश्यारी ठीक नहीं होती
जंगल में चिंगारी ठीक नहीं होती

रस्सी पर बच्चों को चलना पड़ता है
मालिक ये लाचारी ठीक नहीं होती

राम के जैसा बेटा वन को भेज दिया
इतनी भी ख़ुद्दारी ठीक नहीं होती

जितनी चाहो बात करो पर ध्यान रहे
शायर की ग़म-ख़्वारी ठीक नहीं होती

हम जैसों से शे'र सुनो वो काफ़ी है
हम जैसों की यारी ठीक नहीं होती

रस्मन मेरे सर पर हाथ फिरा दो ख़ैर
छूने से बीमारी ठीक नहीं होती

  - Gaurav Singh

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Gaurav Singh

As you were reading Shayari by Gaurav Singh

Similar Writers

our suggestion based on Gaurav Singh

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari