हमीं रह गए हैं सहारा हमारायहाँ कौन समझे ख़सारा हमाराकिताबों की जादू भरी रौशनी सेचमकने लगा है सितारा हमाराबिछड़ जाने के बा'द भी याद रखनावो आवारगी में इशारा हमाराहमारे बुरे वक़्त में भी किसी नेउमीदों से चेहरा निहारा हमाराअभी शहर भर में ठिकाना नहीं हैकभी शहर होता था सारा हमाराउदासी सफ़र का मुसाफ़िर रही हैसफ़र भी रहा इस्तिआरा हमारा— Ajay Kumar