तिरे बा'द ऐसे गुज़ारा किया
कि मैं ने सभी से किनारा किया
मैं जिस का सहारा हुआ करता था
उसी ने मुझे बे-सहारा किया
सभी आशिक़ों का बुरा हाल था
वही हाल उस ने हमारा किया
किसी से शिकायत रखेंगे नहीं
मिरी ओर उस ने इशारा किया
हजारों तरह के दिवाने हुए
कभी तेरे जैसा नज़ारा किया
तिरे साथ हर सम्त चलते रहे
तिरा हर इरादा गवारा किया
कोई आसमानी सितारा नहीं
चराग़ों को हम ने सितारा किया
— Ajay Kumar















