जब भी आँखों का हाल देखा है
इन
में बसता मलाल देखा है
हम ने हर बार तेरे चेहरे पर
सादगी का कमाल देखा है
मौत इतनी क़रीब आई थी
ज़िंदगी का जमाल देखा है
क्या बुरा वक़्त झेल पाओगे
तुम ने तो मेरा हाल देखा है
लीडरों की ज़बान क्या देखें
लीडरों का कमाल देखा है
ख़ैर ये दिन भी देख लेते हैं
ग़म भरा एक साल देखा है
— Ajay Kumar















