meri tujh par nazar hai | मेरी तुझ पर नज़र है

  - Chandan Sharma

मेरी तुझ पर नज़र है
तेरी सारी ख़बर है

खुली है जुल्फ़ उसकी
क़यामत में जिगर है

मचाती है तबाही
निगाहे जाँ से डर है

नशे में चूर हूँ जो
तेरा ही तो असर है

तुझी से है मेरी शब
तुझी से ये सहर है

मुहब्बत मार देगी
ज़रा बचना अगर है

सनम इतना समझ ले
नहीं है तू मगर है

  - Chandan Sharma

Wahshat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Chandan Sharma

As you were reading Shayari by Chandan Sharma

Similar Writers

our suggestion based on Chandan Sharma

Similar Moods

As you were reading Wahshat Shayari Shayari