kabhi to door ja fir yaad aa mujh ko | कभी तो दूर जा, फ़िर याद आ मुझ को

  - Meem Alif Shaz

कभी तो दूर जा, फ़िर याद आ मुझ को
कभी ऐसा भी कर के भूल जा मुझ को

कभी तो बेवजह लड़ और उस के बाद
बड़ी शिद्दत से सीने से लगा मुझ को

कभी तो पास आकर बैठ कोई शाम
मगर इस का मुनाफ़ा भी बता मुझ को

कभी महफ़िल में जा कर ढूंढ़ कोई दिल
मिले गर तुझ को तो बेहद जला मुझ को

  - Meem Alif Shaz

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari