तू अगर बोले तो बिखर जाऊँ
मौत से पहले ही गुज़र जाऊँ
अपनी मेहनत से चाँद पे जा कर
तेरे डर से अभी उतर जाऊँ
होके क़ायल तेरी महारत से
मैं भी हर बात से मुकर जाऊँ
मैं समंदर मगर तू इक कश्ती
तू कहे और मैं ठहर जाऊँ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz
our suggestion based on Meem Alif Shaz
As you were reading Mehnat Shayari Shayari