ham se kabhi bhi 'ishq men maatam nahin hua | हम से कभी भी 'इश्क़ में मातम नहीं हुआ

  - Khalid Azad

हम से कभी भी 'इश्क़ में मातम नहीं हुआ
या'नी कि हिज्र काटा मगर ग़म नहीं हुआ

सारी हवा का ज़ोर तो मेरे ख़िलाफ़ था
लेकिन मैं इक चराग़ जो मद्धम नहीं हुआ

हम ने तेरी निशानी को भरने कहाँँ दिया
ये वक़्त मेरे ज़ख़्म पे मरहम नहीं हुआ

तन्हाइयों से ख़ुद को मिलाने का ये हुनर
आसानियों से मुझको फ़राहम नहीं हुआ

मंज़िल भी एक राह भी दोनों की एक थी
लेकिन नसीब दोनों का बाहम नहीं हुआ

  - Khalid Azad

One sided love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading One sided love Shayari Shayari