KHud apni pahchaan bhi rakhna | ख़ुद अपनी पहचान भी रखना

  - Khalid Azad

ख़ुद अपनी पहचान भी रखना
सब को तुम हैरान भी रखना

दिल को एक दिन टूटना होगा
इक कमरा वीरान भी रखना

कोई तुमको भूलना चाहे
मुश्किल भी, आसान भी रखना

मुझ में तेरा खौफ़ हो हरदम
अंदर इक इंसान भी रखना

हर ख़्वाहिश तो पल नहीं सकती
कुछ ज़ेर-ए-ज़िंदान भी रखना

एक दिन तुमको लौटना होगा
थोड़ा सा ईमान भी रखना

  - Khalid Azad

Insaan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading Insaan Shayari Shayari