daftar main jab bhi jaaunga | दफ़्तर मैं जब भी जाऊँगा

  - Divya 'Kumar Sahab'

दफ़्तर मैं जब भी जाऊँगा
बटन तुझी से लगवाऊँगा

दफ़्तर से फिर आते आते,
गजरा मैं लेकर आऊँगा,

चूमूँगा तेरे माथे को,
फिर गजरा मैं पहनाऊँगा,

सब कामों में मदद करूँँगा,
खाना भी मैं बनवाऊँगा,

लेटे जो तू फिर सोने तक,
सिर तेरा मैं सहराऊँगा,

इक आशा है तू आएगा,
फिर तेरा मैं कहलाऊँगा,

तुम आओ बस मुझको लेने,
झगड़ा कर तुमको पाऊँगा

  - Divya 'Kumar Sahab'

Fasad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading Fasad Shayari Shayari