झूठी ता'रीफ़ों से सच्ची गाली अच्छी लगती है
मुझको तो उर्दू भी हिन्दी वाली अच्छी लगती है
लोगों को अच्छी लगती होगी माथे पे लाली पर
मुझको माथे पर बस बिन्दी काली अच्छी लगती है
बीवी सुन्दर होती है फिर भी अक्सर होता है ये
सब सालों को अपनी अपनी साली अच्छी लगती है
बच्ची के हाथों में झाड़ू ठीक नहीं लगता मुझको
पास क़लम जिसके बच्ची वो वाली अच्छी लगती है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Manoj Devdutt
our suggestion based on Manoj Devdutt
As you were reading haseen Shayari Shayari