uski dua men jab asar hogaa | उसकी दुआ में जब असर होगा

  - Manoj Devdutt

उसकी दुआ में जब असर होगा
बस तब हरा सूखा शजर होगा

मैं सोचता हूँ देखकर तुझको
आगे तेरे क्या वो क़मर होगा

तुम जिस जगह पर रह रही हो अब
जन्नत का रस्ता बस वो घर होगा

तुम चूम लेती होंट जिसके भी
बस वो ही दुनिया में अमर होगा

तुम जिस मकाँ को छोड़कर आई
वो बन गया अब तो खंडर होगा

  - Manoj Devdutt

Lab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading Lab Shayari Shayari