jhooth to vo munh jubaani bolta hai | झूठ तो वो मुँह जुबानी बोलता है

  - Amaan mirza

झूठ तो वो मुँह जुबानी बोलता है
चोर ख़ुद को ख़ानदानी बोलता है

खाता है ख़ुद जो कमाई दूसरों की
वो हमारे ख़ूँ को पानी बोलता है

हम सेे ख़ुद ही करता है लाखो की बातें
और फिर झूठी कहानी बोलता है

आदमी वो कम अकल है जो कमल की
ख़ुशबु को भी जाफ़रानी बोलता है

शे'र पढ़ता है बड़ी तहज़ीब के साथ
ग़ज़ले भी ऊर्दू जुबानी बोलता है

  - Amaan mirza

Jhooth Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Jhooth Shayari Shayari