thodii si aankh thii nam aur thii aashaa khushi ki | थोड़ी सी आँख थी नम और थी आशा ख़ुशी की

  - Amaan mirza

थोड़ी सी आँख थी नम और थी आशा ख़ुशी की
हुई बेटी तो नहीं बात ज़ियादा ख़ुशी की

भला कैसे उसे दरवाज़े से जाने देता
वो जो मेरे लिए कुंजी ले कर आया ख़ुशी की

अपनों का हूँ मैं सताया ग़मों का मारा हूँ
वरना महफ़िल में ग़ज़ल मैं भी सुनाता ख़ुशी की

मेरा वा'दा है मेरी जान मैं लौट आऊँगा
हुई इक रौशनी जो फिर से नुमाया ख़ुशी की

घर से खुशियाँ भी यूँँ अब रूठ के जाने लगी हैं
फ़िक्र की ही नहीं तुमने कभी 'मिर्ज़ा' ख़ुशी की

  - Amaan mirza

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari