साथ मेरे उस का साया रह गया
प्यार अब ये मेरा आधा रह गया
हो के अब वो और किसी का रह गया
मैं यहाँ पर ज़िंदा मरता रह गया
उस को मैं हर ख़्वाब में देखूँ यहाँ
ख़्वाब ये मेरा अधूरा रह गया
सुब्ह वो आराम से था सो गया
रात भर को जो वो रोता रह गया
उस ने सब किरनें बुझा दी हैं मगर
बस यहाँ पर एक दीया रह गया
तुम मिलो करनी है तुम से बात कुछ
मामला कुछ था पुराना रह गया
उस की मजबूरी थी उस ने ये कहा
और मैं हाँ हाँ जी करता रह गया
उस को शायद मिल गया कोई मगर
मैं उसे आवाज़ देता रह गया
ख़ुद को आईने में देखूँ कैसे अब
मैं था क्या 'यासिर' मगर क्या रह गया
— Ammar 'yasir'















