ek jaanib to teri zulf khulii jaati hai | एक जानिब तो तेरी ज़ुल्फ़ खुली जाती है

  - Monis faraz

एक जानिब तो तेरी ज़ुल्फ़ खुली जाती है
दूसरी सिम्त मेरी अक़्ल उड़ी जाती है

ऐसा लगता है मिरी जान निकल जाएगी
रूठ कर मुझ से तू जिस वक़्त चली जाती है

रब ने मख़्लूक़ बनाई थी जो सब से बेहतर
हाए आपस में वो लड़ लड़ के मरी जाती है

आप ने झेला है लोगों का बहिष्कार फ़क़त
सच के कहने पे तो गर्दन भी चली जाती है

आप ज़िद्दी हैं मगर दिल के बहुत हैं अच्छे
बात जो कहने की है वो तो कही जाती है

  - Monis faraz

Mahatma Gandhi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Monis faraz

As you were reading Shayari by Monis faraz

Similar Writers

our suggestion based on Monis faraz

Similar Moods

As you were reading Mahatma Gandhi Shayari Shayari