ख़ुद बनानी हैं चाबियाँ तुम को

लोग बख्शेंगे बेड़ियाँ तुम को

इश्क़ ऊपर है सब मज़ाहिब से
कौन समझाए अब मियाँ तुम को

आके चहरे पे बैठ जाएँगी
देख लें गर ये तितलियाँ तुम को

जो मुनासिब लगे वो करना तुम
मैं ने भेजी हैं बालियाँ तुम को

मैं बताता हूँ जीत का मंतर
फूंकनी होंगी बस्तियाँ तुम को

— Monis faraz

More by Monis faraz

Other ghazal from the same pen

See all from Monis faraz →

Jeet Shayari Collection

Shers of jeet shayari collection.

All Jeet Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling