"जय नालन्दा"
जय नालन्दा ज्ञान के दीपक हे नमन तुम्हें
आदर आदाब आभार संग अभिनमन तुम्हें
जिस ने ज्ञान का पाठ पढ़ाया
प्रेम का सुख संदेश सुनाया
जिस ने है सारिपुत्र दिलाया
जिस ने शांति स्तूप बनाया
कैसे भूले इस प्रतीक को हे नमन तुम्हें
जय नालन्दा ज्ञान के दीपक हे नमन तुम्हें
आदर आदाब आभार संग अभिनमन तुम्हें
मगध की लाज है जिस ने बचाई
भूमि पीड़ा में जो मुस्कुराई
ज्योति जग- जग में फैलाई
जिस भूमि पर एकता आई
जन्म लिए सम्राट-जरासंध और बुद्ध हे नमन तुम्हें
जय नालन्दा ज्ञान के दीपक हे नमन तुम्हें
आदर आदाब आभार संग अभिनमन तुम्हें
— Navneet krishna















